शनिवार, 10 नवंबर 2018

विद्यालय में मिलता जनसहयोग(A very special thanks to Mr. Ranjan Singh)

आज का दिन प्राथमिक विद्यालय पूरेरिसाल सिंह विकास खंड औराई जनपद भदोही के छात्र-छात्राओं के लिए बहुत ही खुशी भरा रहा। आज औराई ब्लॉक के मार्केटिंग इंसपेक्टर श्री रंजन सिंह का विद्यालय पर आगमन हुआ।
यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि उन्होंने अपनी तरफ से सभी बच्चो (संख्या-144) को क्लासमेट की कॉपी स्टेशनरी (पेंसिल शॉर्पनर इरेज़र) वितरित किया। विद्यालय में उन्होंने बच्चो से कुछ सामान्य प्रश्न भी किये तथा जवाब देने वाले बच्चो को उत्साहित करते हुए स्कूल बैग (कुल 25 स्कूल बैग) दिया।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय स्टाफ को भी शुभकामनाएं दी तथा और अच्छा करने को प्रेरित किया। विद्यालय की व्यवस्था को देख कर उन्होंने सराहा भी।
विद्यालय परिवार उनके इस सहयोग के लिए उन्हें कोटि कोटि धन्यवाद अर्पित करता है तथा यह आशा रखता है कि उनका मार्गदर्शन हमे भविष्य में प्राप्त होता रहेगा।